राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह 2022 वीरता पुरस्कार प्रदान किए। सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने राष्ट्रपति से परम विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त किया। कैप्टन आशुतोष कुमार को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सममानित किया गया। वे जम्मू-कश्मीर में एक आतंकरोधी अभियान में शहीद हो गए थे। राष्ट्रीय राइफल्स के हवलदार अनिल तोमर, हवलदार पिंकू कुमार, हवलदार काशीराई बम्मनाल्ली, नायब सूबेदार श्रीजीत एम और सिपाही जसवंत रेड्डी को उनके वीरतापूर्ण कार्यों के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। समारोह में उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment