राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजीत डोभाल ने आतंकवाद से निपटने के लिए दोहरा रवैया छोडने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सीमा पार आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों सहित आतंक के सभी दोषियों पर प्रभावी और तेजी से कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कल कजाख्स्तान के अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन-एससीओ के सुरक्षा सम्मेलन में यह बात कहीं। अजीत डोभाल ने कहा कि आतंकी गतिविधियों के प्रायोजकों, आर्थिक और अन्य सहायता उपलब्ध कराने वालों को जवाबदेह ठहराने की आवश्यकता है।
अजीत डोभाल ने एससीओ क्षेत्र में विभिन्न आतंकी संगठनों के निरंतर खतरे का मुद्दा भी उठाया। अजीत डोभाल ने 22 मार्च को मास्को के क्रोकस सिटी हॉल में बर्बर आतंकी हमले की भी कडी निंदा की। उन्होंने इस हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
रबाडा की 150+ वाली आग, कोहली का बिंदास वार... आंकड़े भी कह रहे- फाइनल में… Read More
शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार कल, कई नए चेहरों को मिल सकती है जगह पश्चिम… Read More
Rule Change: LPG से पेट्रोल-डीजल तक... कल से देश में ये 5 बड़े बदलाव, कारें… Read More
CM थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' के अटकने में छिपी है साजिश? डायरेक्टर ने… Read More
CBSE के OSM टेंडर में हुआ खेल! 12वीं के छात्र सार्थक सिद्धांत ने खोली पोल… Read More
लड़की नदी में डूब रही थी, बचाने के लिए एक-एक कर कूद गए 5 लोग,… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment