Categories: News-Headlines

बीजेपी के वरिष्ट नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के जमुई से लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए के प्रचार की औपचारिक शुरुआत करेंगे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए के प्रचार की औपचारिक शुरूआत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जमुई जिले के खैरा ब्‍लॉक के बल्‍लोपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। एनडीए के बीच सीटों के बटवारे की घोषणा के बाद बिहार में प्रधानमंत्री की यह पहली राजनीतिक सभा होगी।

जनता दल युनाइटेड अध्‍यक्ष और मुख्‍यमंत्री नितीश कुमार, भाजपा, लोकजनशक्ति पार्टी- रामविलास, पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम माझी के हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्‍व वाले राष्‍ट्रीय लोक मोर्चा के नेता भी रैली में शामिल होंगे।

चिराग पासवान के नेतृत्‍व में लोकजनशक्ति पार्टी- रामविलास तीसरी बार जमुई से चुनाव लड रही है। चिराग पासवान ने अपने बहनोई को मैदान में उतारा है। श्री पासवान 2014 और 2019 में इसी सीट से चुनाव लडे थे।

जमुई के साथ गया, औरंगाबाद और नवादा लोकसभा क्षेत्र में आम चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.