शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज ओडिसा की राजधानी भुबनेश्वर में एक प्रदर्शनी का उद्धाटन किया। यह प्रदर्शनी भावी कार्यशैली तेजी से बदलती दुनिया में नए कौशलों की आवश्यकता पर आधारित है। इस अवसर पर श्री प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति युवाओं की वैश्विक आकांक्षा को पूरा करती है।
प्रदर्शनी का आयोजन जी-20 के शिक्षा कार्य समूह की तीसरी बैठक के क्रम में किया गया है। इसमें प्रौद्योगिकी और शिक्षा जगत से जुड़ी इकाइयों ने भावी कार्यशैली पर अपने दृष्टिकोण को प्रदर्शित किया है। प्रदर्शनी में जी-20 के सदस्य देशों और भारत के 100 से अधिक प्रदर्शकों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। इनमें स्वचालन, डिजीकरण और औद्योगिक कौशल संबंधी अत्याधुनिक तकनीकों को प्रदर्शित किया गया है।
भुबनेश्वर के सी.एस.आई.आर.- खनिज और सामग्री प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित यह प्रदर्शनी 28 अप्रैल तक चलेगी।
प्रदर्शनी में विभिन्न संस्थाओं ने आधुनिक कार्यस्थल, कौशल और सेवा उपलब्धता संबंधी अपनी नई तकनीक का प्रदर्शन किया है। इनमें एन.आई.टी. राउरकेला, आई.आई.टी. भुबनेश्वर, आई.आई.एम. संबलपुर, मेटा, यूनीसेफ और एन.सी.ई.आर.टी. शामिल हैं।
इस आयोजन के पहले दो दिन तक कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय भी विशेष आयोजन कर रहे हैं।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment