Categories: News-Headlines

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट की संशोधित वेबसाइट का शुभारंभ किया गया

पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के अध्यक्ष डॉ. दीपक मोहंती ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट की संशोधित वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पीएफआरडीए के पूर्णकालिक सदस्य प्रोफेसर मनोज आनंद और ममता शंकर, एनपीएस ट्रस्ट के अध्यक्ष सूरज भान भी उपस्थित थे।

https://npstrust.org.in पर उपलब्ध यह नई वेबसाइट उपयोगकर्ताओं के अनुभव को समृद्ध बनाने और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) एवं अटल पेंशन योजना (एपीवाई) से संबंधित जानकारी तक बिना किसी बाधा के पहुंच प्रदान करने की एनपीएस ट्रस्ट की प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। नई वेबसाइट को आकर्षक और सहज बनाया गया है जो डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों के लिए सुविधानजक है। इसमें लोगों की ज़रूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए कई नई सुविधाएँ और सुधार शामिल किए गए हैं। वेबसाइट की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

सुव्यवस्थित नेविगेशन और विकल्प सूची का प्रारूप

व्यवस्थित जानकारी

नई सुविधाओं के साथ उन्नत ऑनलाइन सेवाएँ

उन्नत उपयोगकर्ता अनुभव

बेहतर खोज कार्यक्षमता

इसके मुख्य पृष्ठ पर ही, 3 महत्वपूर्ण टैब यानि “एनपीएस खाता खोलें”, “सेवानिवृत्ति की योजना बनाएं” (पेंशन कैलकुलेटर) और “अपनी एनपीएस होल्डिंग्स देखें” सब्सक्राइबर्स की सुविधा के लिए रखे गए हैं।

होम पेज पर ही, सब्सक्राइबर्स इसमें प्रदान की गई सरल, ग्राफिक्स के माध्यम से समझने योग्य जानकारी में योजना के रिटर्न को देख सकते हैं।

एनपीएस और एपीवाई दोनों के लिए विकल्प सूची के प्रारूप को 6 सरल श्रेणियों जैसे सुविधाएँ और लाभ, ऑनलाइन सेवाएँ, रिटर्न और चार्ट, एनपीएस कैलकुलेटर, शिकायतें और निकास में व्यवस्थित और मानकीकृत किया गया है।

ऑनलाइन सेवाओं के अंतर्गत अपने पीआरएएन, जन्मतिथि और ओटीपी को प्रमाणित करके सब्सक्राइबर्स अपने संबंधित सीआरए के साथ अपनी एनपीएस होल्डिंग्स भी देख सकते हैं।

एनपीएस प्रारूप के दृष्टिकोण में सुधार किया गया है और मध्यस्थ के सभी विवरण, उनके कार्यों, संपर्क विवरण आदि सहित, ग्राहकों को एक क्लिक पर उपलब्ध कराए गए हैं।

वेबसाइट हिंदी में भी उपलब्ध कराई गई है।

एनपीएस ट्रस्ट अपने हितधारकों को सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करने के लिए अपनी सेवाओं और डिजिटल पहलों का और विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

26 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

24 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

This website uses cookies.