राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, जो कि भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर भी हैं, 8 मार्च, 2024 को वायु सेना स्टेशन-हिंडन में चार भारतीय वायु सेना इकाइयों को राष्ट्रपति के मानक और रंग पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। भारतीय वायु सेना के इतिहास में यह पहला अवसर होगा, जब चार इकाइयों को एक साथ राष्ट्रपति के मानक और रंग पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति के मानक और रंग पुरस्कार समारोह की एक पूर्वावलोकन प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस अवसर पर पश्चिमी वायु कमान के एओसी-इन-सी एयर मार्शल पीएम सिन्हा ने सम्मान प्राप्तकर्ता सभी चार इकाइयों के कमांडरों के साथ मीडिया को संबोधित किया।
राष्ट्रपति मानक और रंग पुरस्कार किसी भी सशस्त्र बल इकाई के लिए सर्वोच्च सैन्य सम्मान है। इन चयनित इकाइयों को यह सम्मान पिछले 25 वर्षों के दौरान उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए दिया गया है। यह पुरस्कार शांति और युद्ध, दोनों के दौरान इन इकाइयों की परिचालन उत्कृष्टता, समर्पण और प्रमाणित योगदान की एक स्वीकृति है।
भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 45 स्क्वाड्रन व 221 स्क्वाड्रन को राष्ट्रपति मानक और 11 बेस रिपेयर डिपो व 509 सिग्नल यूनिट को राष्ट्रपति रंग पुरस्कार प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति का मानक सम्मान 45 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन एम सुरेंद्रन और 221 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन शुभांकन प्राप्त करेंगे। वहीं, राष्ट्रपति रंग पुरस्कार 11 बेस रिपेयर डिपो के एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर कमोडोर आशुतोष वैद्य और 509 सिग्नल यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन विवेक शर्मा प्राप्त करेंगे।
IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More
WhatsApp App में बड़ा अपडेट! यूजर्स को मिलेंगे नए फीचर्स और बेहतर अनुभव दुनिया के… Read More
रबाडा की 150+ वाली आग, कोहली का बिंदास वार... आंकड़े भी कह रहे- फाइनल में… Read More
शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार कल, कई नए चेहरों को मिल सकती है जगह पश्चिम… Read More
Rule Change: LPG से पेट्रोल-डीजल तक... कल से देश में ये 5 बड़े बदलाव, कारें… Read More
CM थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' के अटकने में छिपी है साजिश? डायरेक्टर ने… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment