Categories: News-Headlines

बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट में एक महिला सहित पांच लोग घायल

बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए हैं। इन्‍हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट आज दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुआ। कार्यालयों में भोजनावकाश का समय होने के कारण इस दौरान इलाके में काफी भीड़भाड़ रहती है। कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस कर्मी विस्फोट स्थल पर घटना की जांच कर रहे हैं। बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त बी दयानंद भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ विस्फोट स्थल पर हैं। फोरेंसिक कर्मियों के साथ पुलिस विभाग के डॉग स्क्वायड को भी वहां भेजा गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली में आयोजित मिशन प्रमुखों के सम्मेलन में सम्मिलित हुए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली में आयोजित मिशन प्रमुखों के सम्मेलन में सम्मिलित हुए। प्रधानमंत्री… Read More

5 hours ago

ऑनलाइन गेमिंग संवर्द्धन और विनियमन नियम, 2026 आज से लागू

ऑनलाइन गेमिंग संवर्द्धन और विनियमन नियम, 2026 आज से लागू हो गए हैं। यह देश… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.