Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद उत्तर प्रदेश के चार दिन के दौरे पर आज लखनऊ पहुचेंगे

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद उत्तर प्रदेश के चार दिन के दौरे पर आज लखनऊ पहुचेंगे। अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति गोरखपुर और अयोध्या के कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज दोपहर लखनऊ पहुंचेंगे और अगले 2 दिनों तक शहर में रहेंगे। आज शाम राष्ट्रपति बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। वह विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले बालिका छात्रावास की आधारशिला भी रखेंगे। कल राष्ट्रपति लखनऊ स्थित कैप्टन मनोज पांडे सैनिक स्कूल में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ संपूर्णानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही वह संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के 26 वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगे। 28 अगस्त को राष्ट्रपति गोरखपुर जाएंगे जहां वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लखनऊ आ जाएंगे। 29 अगस्त को राष्ट्रपति लखनऊ से रेल मार्ग के द्वारा अयोध्या जाएंगे जहां वह संस्कृति और पर्यटन विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करने के साथ ही रामलला के दर्शन करेंगे और भव्य मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

11 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

12 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.