Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय नौसेना पोत- आईएनएस वलसुरा को राष्ट्रपति ध्वज प्रदान किया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज गुजरात के जामनगर में भारतीय नौसेना पोत- आईएनएस वलसुरा को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति ध्वज प्रदान किया। राष्ट्रपति ध्वज युद्ध और शांति दोनों स्थितियों में किसी सैन्य इकाई की विशिष्ट सेवा को मान्यता देने के लिए प्रदान किया जाता है।

इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल का सर्वोच्च कामंडर होने के नाते उनके लिए यह अत्यंत संतोषजनक और गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि आईएनएस वलसुरा ने पेशेवर उत्कृष्टता प्राप्त कर ली है और अपने जिम्मेदारियों का श्रेष्ठता के साथ निर्वहन किया है।

इस अवसर पर रस्मी परेड का आयोजन किया गया और राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वर्ष 1942 में स्थापित आईएनएस वलसुरा भारतीय नौसेना के लिए प्रमुख प्रशिक्षण ईकाई है। इसकी जिम्मेदारी भारतीय नौसेना, तटरक्षक और अन्य मित्र राष्ट्रों के अधिकारियों और नाविकों को इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, हथियार प्रणाली और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रशिक्षण देना है।

इससे पहले राष्ट्रपति कोविंद का आज सुबह जामनगर में वायु सैनिक अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। गुजरात के राज्यपाल तथा वरिष्ठ मंत्रियों, स्थानीय सांसद और जिला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति कल से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

15 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.