राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (4 मई, 2023) हाटबद्रा, मयूरभंज में ब्रह्म कुमारी केंद्र के ‘व्यसन मुक्त ओडिशा’ अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि नशा एक विकार है। यह एक सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक और मानसिक अभिशाप है। नशे की लत से परिवार और समाज में तनाव पैदा होता है। इसलिए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जब लोग नशे के बुरे प्रभावों को समझेंगे तो निश्चित रूप से इसे छोड़ने का प्रयास करेंगे।
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि नशा समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है। इसलिए इसके प्रति लोगों को जागरूक करना अच्छा काम है। उन्होंने आध्यात्मिकता के माध्यम से एक स्वस्थ समाज के निर्माण में संलग्न होने के लिए ब्रह्म कुमारी केंद्र की सराहना की। उन्होंने ‘व्यसन मुक्त ओडिशा’ अभियान की सफलता की कामना की।
इससे पहले, राष्ट्रपति ने पहाड़पुर गांव पहुंचकर स्वर्गीय श्री श्याम चरण मुर्मु को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने गांव में कौशल प्रशिक्षण केंद्र और सामुदायिक केंद्र का भी शिलान्यास किया और वहां मौजूद ग्रामीणों से बातचीत की।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment