Categories: News-Headlines

उत्तर प्रदेश में स्‍थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण में आज 37 जिलों में मतदान शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न

उत्‍तर प्रदेश में स्‍थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण में आज 37 जिलों में मतदान शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न हो गया। राज्‍य निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम पांच बजे तक 45 प्रतिशत से अधिक वोट डाले जा चुके थे। प्रयागराज में सबसे कम तीस प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। महाराजगंज जिले में मतदान प्रतिशत सबसे अधिक रहा। यहां शाम पांच बजे तक साठ प्रतिशत से अधिक वोट डाले गये। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गोरखपुर में और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वोट डाला। उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद ने प्रयागराज में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

द्वितीय चरण का मतदान ग्‍यारह मई को होगा और वोटो की गिनती तेरह मई को कराई जायेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

6 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.