राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे कर लिए। अपने कार्यकाल का तीसरा वर्ष पूरा करते हुए, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन और प्रेसीडेंट्स एस्टेट में शुरू की गई विभिन्न महत्वपूर्ण पहलों में भाग लिया, जिनमें शामिल हैं:
दिव्यांगजनों के अनुकूल राष्ट्रपति भवन की घोषणा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान की 50 सूत्री अनुशंसाओं को लागू करने के बाद राष्ट्रपति भवन, अमृत उद्यान और राष्ट्रपति भवन संग्रहालय दिव्यांगजनों के अनुकूल परिसर बन गए हैं।
22 भारतीय भाषाओं में राष्ट्रपति भवन की वेबसाइटों का शुभारंभ। राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइटें-https://www.rashtrapatibhavan.gov.in/और https://www.presidentofindia.gov.in/- अब 22 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हैं।
प्रेसीडेंट्स एस्टेट में आगंतुकों और निवासियों के लिए विभिन्न सुविधाओं का उद्घाटन, जैसे राष्ट्रपति भवन में आगंतुक सुविधा केंद्र, राष्ट्रपति निलयम, हैदराबाद में निलयम निकुंज, राष्ट्रपति निवास, मशोबरा में कैफेटेरिया, सोविनियर शॉप और स्वागत कक्ष तथा प्रेसीडेंट्स एस्टेट में एक पुनर्निर्मित जिम।
250 से अधिक मदों की नीलामी के लिए ई-उपहार सीजन 2 का शुभारंभ। नीलामी से प्राप्त सभी आय बच्चों के कल्याण से जुड़ी पहलों को दान की जाएगी। विवरण – https://upahaar.rashtrapatibhavan.gov.in/
ई-बुक का लोकार्पण – राष्ट्रपति कार्यकाल के पिछले एक वर्ष की झलकियों का संकलन (लिंक https://rb.nic.in/ebook25.htm)।
मार्च 2027 तक राष्ट्रपति भवन को नेट जीरो बनाने की पहलों की शुरुआत।
विभिन्न पहलों के शुभारंभ के अवसर पर अपनी संक्षिप्त टिप्पणी में राष्ट्रपति ने कहा कि यह संतोष की बात है कि पिछले तीन वर्षों में कई निर्णय लिए गए और ऐसे कार्य किए गए जिनसे राष्ट्रपति भवन के साथ नागरिकों का जुड़ाव बढ़ा। हमारा सदैव यह प्रयास रहा है कि समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वंचित और पिछड़े वर्गों को देश की विकास यात्रा से प्रभावी ढंग से जोड़ा जाए। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि राष्ट्रपति भवन दिव्यांगजनों के लिए अधिक सुलभ हो गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में कई नई पहल की जाएंगी।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment