राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आज मॉरीशस पहुंचीं। राष्ट्रपति का राजधानी पोर्ट लुइस पहुंचने पर औपचारिक स्वागत किया गया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने राष्ट्रपति मुर्मु का स्वागत किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मॉरीशस यात्रा के पहले दिन, मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी। बैठक के बाद राष्ट्रपति मुर्मु आयुर्वेद उद्यान का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति मॉरीशस के राष्ट्रपति को रूपे कार्ड भी भेंट करेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मु सर शिवसागर रामगुलाम वनस्पति उद्यान का भी दौरा करेंगी। राष्ट्रपति मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री सर सिवुसागर रामगुलाम और सर अनिरुद्ध जगन्नाथ की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। भारत और मॉरीशस के बीच मजबूत और दीर्घकालिक संबंध हैं। वर्ष 1948 से भारत और मॉरीशस ने समुद्री सुरक्षा और क्षमता निर्माण में सहयोग के नए आयाम स्थापित किए हैं। दोनों देश हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों में एक नया अध्याय जुडेगा।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment