राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रपति निलयम में आगंतुक सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रपति निलयम में ऐतिहासिक लकड़ी के झंडे की 120 फीट की प्रतिकृति, जय हिंद बावड़ी, भूलभुलैया उद्यान, बाल उद्यान पार्क और रॉक गार्डन में दिव्य शिव और उनके नंदी बैल की मूर्तियां सहित विभिन्न ऐतिहासिक आकर्षण आगंतुकों को देश की सांस्कृतिक समृद्धि को पूर्ण रूप से जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। आगंतुक सुविधा केंद्र हमारे देश की समृद्ध विरासत से लोगों को जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रपति निलयम में आगंतुक सुविधा केंद्र सभी आगंतुकों के लिए वन-स्टॉप सुविधा के रूप में सेवा करके आने वालों को विशिष्ट अनुभव उपलब्ध कराएगा।
राष्ट्रपति ने कहा कि इन आकर्षणों को विकसित करने का उद्देश्य युवा, उत्साही परिवर्तनशील समुदाय का पोषण करना है जो हमारे राष्ट्र की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने सभी युवाओं से हमारे राष्ट्र के इतिहास को जानने और समझने के सुअवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने सभी से समृद्ध विरासत का संरक्षण और देश की एकता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का भी आग्रह किया।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में तेलंगाना के राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदर्यराजन; और तेलंगाना सरकार के परिवहन मंत्री श्री पोन्नम प्रभाकर उपस्थित थे। इनके अतिरिक्त राष्ट्रपति सचिवालय और एनआईसी अधिकारियों ने भी वर्चुअल उद्घाटन में भाग लिया।
राष्ट्रपति निलयम राष्ट्रपति के दक्षिण भारत प्रवास को छोड़कर पूरे वर्ष आम जनता के लिए खुला रहता है। आगंतुक http://visit.rashtrapati bhavan.gov.in के माध्यम से अपना स्लॉट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं ।
देश में बाल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिशन दृष्टि के सफल प्रक्षेपण पर गैलेक्सआई के संस्थापकों और पूरी… Read More
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच, ओपेक-प्लस समूह के सात देश जून में तेल… Read More
ईरान ने संघर्ष विराम के लिए अमरीका को 14-सूत्री प्रस्ताव सौंपा है। इसमें लेबनान सहित… Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल वसूली प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment