राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में वर्ष 2047 में एरोस्पेस और विमानन विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे। एरोनॉटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया उत्कृष्टता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया है। कार्यक्रम के दौरान भारत में एयरोस्पेस और विमानन यात्रा के 75 वर्षों पर एक सार-संग्रह के साथ-साथ विज़न दस्तावेज़ 2047 का विमोचन भी किया जाएगा।
इस सम्मेलन और प्रदर्शनी में पिछले 75 वर्षों में इस क्षेत्र में भारत की प्रगति यात्रा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जिसमें उपलब्धियों, तकनीकी प्रगति और दूरदर्शी लोगों की भूमिका का प्रदर्शन होगा।
इसमें गणमान्य व्यक्तियों, अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, उद्योगपतियों, शिक्षाविदों, स्टार्ट-अप और विद्यार्थियों सहित करीब डेढ हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। 75 से अधिक स्टार्ट-अप सहित लगभग 200 उद्योग और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम प्रदर्शनी में स्वदेशी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान कई संगठनों और विभागों के प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment