Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के सम्‍मान में रात्रिभोज का आयोजन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल राष्ट्रपति भवन में सऊदी अरब के युवराज और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के सम्‍मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि सऊदी अरब भारत के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारों में से एक है। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस बात पर खुशी जताई कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक दुनिया में, भारत-सऊदी अरब के परस्‍पर सांस्कृतिक अनुभव, आर्थिक तालमेल और शांतिपूर्ण दुनिया के प्रति साझा प्रतिबद्धता हमें स्वाभाविक भागीदार बनाती है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत-सऊदी अरब के बीच आर्थिक साझेदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भारत में विभिन्‍न क्षेत्रों में सऊदी अरब के निवेश बढ़ाने के पर्याप्त अवसर हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि सऊदी अरब में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय रहते हैं और उन्हें आगे बढ़ने का पूरा मौका मिला है। राष्ट्रपति ने शांति और स्थिरता के लिए रचनात्‍मक शक्ति के रूप में सऊदी अरब की भूमिका की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि क्राउन प्रिंस की इस यात्रा और जी20 शिखर सम्मेलन में उनकी भागीदारी से भारत और सऊदी अरब के बीच बहुमुखी साझेदारी और मजबूत होगी। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

38 minutes ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

1 hour ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

3 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

4 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

5 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.