Categories: News-Headlines

गुजरात में पाकिस्तान से आए 108 व्‍यक्तियों को आज भारतीय नागरिकता दी जाएगी

गुजरात में पाकिस्तान से आए 108 व्‍यक्तियों को आज भारतीय नागरिकता दी जाएगी। गृह राज्‍य मंत्री हर्ष सांघवी उन्‍हें नागरिकता प्रदान करेंगे। अहमदाबाद की जिला कलेक्‍टर, अहमदाबाद के विधायक, सिंध अल्‍पसंख्‍यक प्रवासी संघ के अध्‍यक्ष और सदस्‍य तथा लाभार्थियों के परिवार के सदस्‍य इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

अब तक पाकिस्‍तान के लगभग 1 हजार 149 निर्वासित हिन्दुओं को अहमदाबाद जिलाधीश कार्यालय द्वारा भारतीय नागरिकता दी गई है। 2016 और 2018 की गजट अधिसूचना से अहमदाबाद, गांधीनगर और कच्‍छ के जिलाधीशों को, नागरिकता अधिनियम के तहत अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए अल्‍पसंख्‍यक समुदायों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का आदेश दिया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.