राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और चंद्रयान-3 मिशन से जुड़े समस्त लोगों को बधाई संदेश भेजा है।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “ऐसे दिन भी आते हैं, जब इतिहास रचा जाता है। आज, चंद्रयान-3 मिशन की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ ही हमारे वैज्ञानिकों ने न केवल इतिहास रच दिया है, बल्कि भूगोल के विचार को भी बदल डाला है! यह सचमुच बेहद महत्वपूर्ण अवसर है, यह एक ऐसी घटना है, जो जीवनकाल में एक ही बार घटित होती है, जिसने सभी भारतीयों को गर्व से भर दिया है। मैं इसरो और इस मिशन में शामिल सभी लोगों को बधाई देती हूं और कामना करती हूं कि वे भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करें।
मेरा मानना है कि चंद्रयान की सफलता समूची मानव जाति के लिए भी बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह दर्शाती है कि भारत ने किस प्रकार मानवता की सेवा में आधुनिक विज्ञान के साथ-साथ अपने समृद्ध पारंपरिक ज्ञान का भी उपयोग किया है।”
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment