Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने 77वें स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें स्‍वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा कि देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को मेरी हार्दिक बधाई! यह दिन हम सब के लिए गौरवपूर्ण और पावन है। चारों ओर उत्सव का वातावरण देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। यह प्रसन्नता और गर्व की बात है कि कस्बों और गांवों में, यानी देश में हर जगह – बच्चे, युवा और बुजुर्ग – सभी उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस के पर्व को मनाने की तैयारी कर रहे हैं। हमारे देशवासी बड़े उत्साह के साथ ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ मना रहे हैं।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 77वें स्‍वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। उपराष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा कि “मैं भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर अपने सभी साथी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 77वें स्‍वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने एक संदेश में कहा कि राष्‍ट्र अपने महान स्‍वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है और उनके सपने साकार करने के लिए प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त करता है। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री ने आह्वान किया कि सभी को अमृत काल में भारत को विकसित राष्‍ट्र बनाने का संकल्‍प मजबूत करना चाहिए।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

2 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

3 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

5 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

6 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

7 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.