Categories: News-Headlines

राजस्व निदेशालय ने 11.94 किलोग्राम हेरोइन जब्त की, 3 व्यक्तियों को हिरासत में लिया

राजस्व निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कल केन्या एयरवेज के माध्यम से नैरोबी के रास्ते होते हुए हरारे से मुंबई आने वाली एक भारतीय महिला यात्री को रोका। उसके सामान की जांच के परिणामस्वरूप 11.94 किलोग्राम क्रीम रंग के दाने बरामद हुए और फिर इन्हें जब्त किया गया। नारकोटिक्स फील्ड टेस्टिंग किट द्वारा इनका परीक्षण किये जाने के बाद इस पदार्थ में “हेरोइन” की उपस्थिति का पता चला, जो एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत आने वाला एक मादक पदार्थ है।

जब्त किये गए एनडीपीएस पदार्थ का कुल भार 11.94 किलोग्राम है और उसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 84 करोड़ रुपये है। मादक पदार्थ को बड़ी चालाकी से ट्रॉली बैग और फाइल फोल्डर के अंदर छुपाया गया था।

यात्री ने बताया कि ड्रग्स उसे हरारे में सौंपा गया था और इसे मुंबई में दो व्यक्तियों को दिया जाना था। राजस्व निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया, जो मुंबई हवाई अड्डे के बाहर से यात्री को तथा प्रतिबंधित सामान लेने आए थे।

अन्य 2 प्राप्तकर्ताओं के साथ यात्री को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच चल रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

9 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.