राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 9 बजे तक राजस्थान में 9.77% मतदान हुआ। राज्य के दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में से 199 क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे चलेगा। श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण एक सीट पर चुनाव स्थगित हो गया है।
राज्य में पांच करोड़ 26 लाख से अधिक मतदाताओं के लिए 51 हजार 890 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। सुचारू मतदान सुनिश्चित कराने के लिए लगभग दो लाख 75 हजार मतदानकर्मी काम करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने आकाशवाणी को बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मतदाताओं को मतदान केंद्र पर अपने साथ मतदाता पहचान पत्र ले जाना जरूरी है। मतदाता पहचान पत्र नही होने की स्थिति में आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट समेत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत किये गये 12 वैकल्पिक दस्तावेज दिखाकर भी वोट डाल सकेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के मतदाताओं, विशेषकर युवाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री ने राजस्थान के उन सभी युवा मतदाताओं को शुभकामनाएं भी दीं हैं। जो पहली बार वोट डालने जा रहे हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment