Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 25 नवंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

मुकाम तक पहुंचने के लिए मुश्किलों से कडा मुकाबला, सुरंग में परेशानी का सबब बने सरिया, गार्डर और पाइप को काटने में विशेषज्ञों को करनी पडी लंबी मशक्‍कत, हिन्‍दुस्‍तान की खबर है। राजस्‍थान पत्रिका लिखता है – सुरंग में अटके 41 मजदूरों के लिए लंबा हुआ नई सुबह का इंतजार, ड्रिलिंग के रास्‍ते में बाधाएं, बार-बार रोकना पड रहा काम। हरि भूमि के शब्‍द हैं – वहां रात जैसे रूक गई थी, अब जिंदगी का उजाला बस होने को है। रिवाज बदलेगा या राज, फैसला आज। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार दो सौ में से 199 सीटों पर हो रहा है मतदान, दैनिक जागरण की खबर है।

दिल्‍ली-एनसीआर के आसमान पर धुंध की मोटी परत छाने से परेशानी, नवम्‍बर में नौंवी बार वायु गुणवत्‍ता गंभीर श्रेणी में, हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है। राष्‍ट्रीय सहारा लिखता है – पांच से छह दिनों तक प्रदूषण का स्‍तर बहुत खराब से गंभीर श्रेणियों में रहने का अनुमान। चीन के एवियन इन्‍फ्लुएंजा से भारत को खतरा कम जनसत्‍ता की सुर्खी है, हिन्‍दुस्‍तान लिखता है – चीन में फैल रही रहस्‍यमयी बीमारी पर भारत सतर्क। दिल्‍ली में पूरी तरह बंद हुआ अफगानिस्‍तान का दूतावास, नवभारत टाइम्‍स सहित सभी अखबारों की सुर्खी है।

दुर्लभ रोगों की आठ दवाएं सौ गुना तक होंगी सस्‍ती, हिन्‍दुस्‍तान ने यह खबर प्रथम पृष्‍ठ पर प्रकाशित की है। अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मेले में पहुंचे अस्‍सी हजार से ज्‍यादा लोग अधिकतर अखबारों की खबर है। अमर उजाला लिखता है – सीजन की सबसे ज्‍यादा भीड, अगले तीन दिन रहेगा अवकाश। दैनिक ट्रिब्‍यून की सुर्खी है – मेले में दिख रही हरियाणा के कलाकारों की प्रतिभा, प्‍लास्टिक से हो रहे नुकसान और पर्यावरण को बचाने का पेंटिंग से दे रहे संदेश। सर्दी की रंगत शुरू, राजस्‍थान समेत कई राज्‍यों में पारा सामान्‍य से नीचे लुढका, राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है। पत्र लिखता है कल से 28 तक मैदान में बारिश, पहाडों पर बर्फबारी के आसार।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

17 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

17 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

19 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

20 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

21 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.