Categories: News-Headlines

राजस्‍थान में 19 नए जिले और तीन नए संभागीय मुख्यालय बनाए गए

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्‍य में 19 नए जिले और तीन नए संभागीय मुख्‍यालय गठित करने की घोषणा की है। अशोक गहलोत ने कल विधानसभा में वित्‍त और विनियोजन विधियेक पर चर्चा के दौरान यह घोषणा की। नए जिलों में अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, दीग, डीडवाना-कुचामन, डुडू, गंगापुर सिटी, जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम, केकड़ी, कोटपुतली-बेहरोड़ खैरथल, नीम का थाना, फलोदी, सालुम्बर, संचोर और शाहपुरा शामिल हैं। नए ज़िलों के बनने से अब राज्य में ज़िलों की संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी। बांसवाड़ा, पाली और सीकर नए संभागीय मुख्यालय होंगे।

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व के दौरान 40 लाख महिलाओं को मुफ्त स्‍मार्ट फोन वितरित करने सहित अन्‍य कई घोषणाएं भी कीं। अशोक गहलोत ने कहा कि राज्‍य के विभिन्‍न क्षेत्रों में 2,600 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों, पुलों और रेलवे रोड ओवर ब्रिज के निर्माण और मरम्‍मत के कार्य किए जाएंगे। 100 करोड़ की लागत से गोविंद देवजी मंदिर और जयपुर का विकास महाकाल उज्‍जैन की तरह किया जाएगा। इसके अलावा, पुष्‍कर विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। राज्य सरकार डुंगरपुर ज़िले के बेणेश्‍वरधाम में विकास कार्य पर भी 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

59 minutes ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.