रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ में 1,450 करोड़ रुपये की लागत वाले 352 विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे और कुछ की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। राजनाथ सिंह आज दो दिन की यात्रा पर लखनऊ पहुंच रहे हैं। वे लखनऊ उद्योग व्यापार मण्डल के होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। दोपहर बाद, राजनाथ सिंह कोल्विन ग्राउंड में एक समारोह में कुछ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कुछ की आधारशिला रखेंगे। इनमें राज्य, भूजल सूचना विज्ञान केन्द्र और भूजल भवन तथा भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का उद्घाटन शामिल है। राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वसंत कुंज और शारदा नगर विस्तार योजना में से प्रत्येक में दो हजार दो सौ छप्पन मकानों का, बख्शी का तालाब में राजकीय पॉलिटेक्निक का उद्घाटन शामिल हैं।
राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वसंत कुंज योजना में चार हजार पांच सौ बारह मकानों की आधारशिला रखेंगे। वे ग्रीन कॉरिडोर के अंतर्गत गौघाट में एक पुल के अलावा बटलर पैलेस झील के सौंदयीकरण का उद्धाटन भी करेंगे। राजनाथ सिंह रविवार को गोमती नगर में एक निजी अस्पताल का दौरा करेंगे और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment