Categories: News-Headlines

राजस्थान में भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान क्रैश होकर मकान पर गिरा, 3 नागरिकों की मौत, पायलट सुरक्षित

भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 विमान आज लगभग 9:45 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने सूरतगढ़ वायुसेना बेस से एक नियमित प्रशिक्षण परिचालन के लिए उड़ान भरी थी। इसके तुरंत बाद पायलट को आपात स्थिति का अनुभव हुआ, जिसके बाद उसने विमान को उपलब्ध प्रक्रिया के अनुसार ठीक करने का प्रयास किया इसमें विफल रहने के बाद उन्होंने विमान से बाहर निकलने की प्रक्रिया की शुरूआत की। इस प्रक्रिया में पायलट को मामूली चोट आई। पायलट को सूरतगढ़ बेस से करीब 25 किलोमीटर उत्तर पूर्व में बरामद किया गया।

विमान का मलबा हनुमानगढ़ जिले के बहलोल नगर में एक घर पर गिर गया, जिससे दुर्भाग्यवश तीन लोगों की मृत्यु हो गई। भारतीय वायुसेना ने जान-माल के नुकसान पर खेद व्यक्त करते हुए, शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इनक्वायरी का गठन किया गया है।

The accident has unfortunately led to the loss of three lives on ground.
The IAF regrets this loss and offers its deepest condolences to the bereaved families.https://t.co/2qcCldHSgU

— Indian Air Force (@IAF_MCC) May 8, 2023

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

11 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

11 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

13 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

15 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

15 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.