Categories: News-Headlines

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना हैरीटेज सेंटर का शुभारंभ किया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना के अपनी तरह के पहले विरासत केंद्र का शुभारंभ किया।। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और भारतीय वायुसेना के बीच पिछले वर्ष हुए एक समझौते के तहत इस हैरीटेज सेंटर को स्थापित किया गया है।

यह विरासत केंद्र 17 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें वर्ष 1965 और 1971 के संग्राम तथा करगिल युद्ध और बालाकोट एयर स्‍ट्राइक की निर्णायक स्‍मृतियों को दीवार पर बने चित्रों तथा प्रतिमानों के माध्यम से दर्शाया गया है। ऐतिहासिक घटनाओं को संजोकर रखने वाले इस केन्‍द्र में एयरक्राफ्ट मॉडल, एयरो इंजन और हथियार दर्शाए गए हैं, जिनमें दो बैरल वाली ग्रियाज़ेव-शिपुनोव बंदूक भी शामिल है।

इस विरासत केंद्र में ऑग्मेंटेड रियलिटी, होलोग्राम, वर्चुअल रियलिटी और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल घेराबंदी तथा भारतीय वायुसेना के विभिन्न पहलुओं को उजागर करने वाले इंटरैक्टिव कियोस्क को प्रदर्शित किया गया है। यहां पर फ्लाइंग सिमुलेटर भी उपलब्‍ध है, जो आगंतुकों को उड़ान का अनुभव प्रदान करेंगे। विरासत केंद्र के अन्‍य आकर्षणों में पांच पुराने विमान और एसएएम – 3 पिकोरा मिसाइल भी शामिल है।

केंद्र में एक हिंदुस्तान पिस्टन ट्रेनर-32 प्राथमिक उड़ान प्रशिक्षण विमान रखा गया है। भारतीय वायुसेना में इसके क्रियान्‍वयन की अवधि वर्ष 1977 से 2009 तक रही थी। यहां पर एक मिग 21 सिंगल-सीट फाइटर को भी तैनात किया गया है। भारतीय वायुसेना में महिला अधिकारियों के योगदान को दर्शाने वाला एक विशेष खंड भी तैयार किया गया है।

इस केन्‍द्र में एक ऑडियो-विजुअल गैलरी के माध्यम से भारतीय वायुसेना की संपूर्ण यात्रा को प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें प्रारंभ से लेकर आधुनिक समय तक भारतीय वायुसेना के विकास का प्रदर्शन होगा। इसके अलावा रैंकों और बैज के लिए एक अलग हिस्‍सा निर्धारित किया गया है, जहां पर भारतीय वायुसेना की वर्दी दिखाई जाएगी। दीवारों का एक भाग भारतीय वायुसेना के कई बचाव कार्यों को भी प्रदर्शित करता है।

विरासत केंद्र में स्‍मरणीय घटकों की बिक्री के लिए एक प्रतिष्‍ठान और एक थीम आधारित कैफे भी तैयार किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

8 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

8 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

8 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

8 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.