Categories: News-Headlines

राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित

राजस्थान के कई जिलों में कल रात से रुक-रुक हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। वर्षा जनित हादसों में पांच लोगों की मृत्यु हो गयी। सीकर और अजमेर में हुई भारी बारिश के कारण रेलवे स्टेशन पर पटरियां पानी में डूब गईं। सीकर, जयपुर और अजमेर में निचले इलाकों में पानी भर गया। सिरोही जिले के माउंट आबू में भारी बारिश के कारण वेस्ट बनास बांध का जल स्तर बढ़ गया। पिछले 24 घंटे में सिरोही के माउंट आबू में सबसे ज्यादा 9 इंच बारिश दर्ज की गयी।

सिरोही जिले में भारी बारिश के कारण जिले के नदी नाले उफान पर हैं। इसके अलावा, अजमेर, पाली, करौली, जयपुर, जालौर, टोंक, भरतपुर जिलों में कई जगहों पर 80 से लेकर 120 मिलीमीटर तक बरसात दर्ज हुई है। जालौर जिला कलेक्टर ने कल स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

जयपुर में आज सुबह दो घंटे मूसलाधार वर्षा होने से सड़कों पर पानी जमा हो गया और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। जयपुर मौसम केन्द्र ने आज जयपुर, सिरोही, पाली, जालौर और सीकर जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।उधर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल में हो रही तेज बारिश के कारण कई रेल मार्ग अवरुद्ध हो गये हैे। इसको देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 16 रेल सेवाओं को रद्द किया है, जबकि छह रेल सेवाओं को आंशिक रद्द किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

1 hour ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

2 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.