Categories: News-Headlines

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों से हो रही बारिश के चलते राज्य की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। अगले दो दिनों के लिये भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सभी जिला प्रशासनों को सर्तक रहने के निर्देश दिये गये हैं।

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से गंगा समेत राज्य की प्रमुख नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिये गये हैं। वहीं, भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश की सौ से ज्यादा ग्रामीण सड़कें यातायात के लिये बंद हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास जारी हैं।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में प्रदेश के सभी जिलों के लिये भारी बारिश का अर्लट जारी किया है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर राज्य में भारी बारिश के बारे में जानकारी ली और केंद्र से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

4 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.