देश के कई हिस्सों में कल शाम चांद दिखने के साथ ही रमजान का पवित्र महीना आज से शुरू हो गया। कल रात बड़ी संख्या में लोगों ने तरावीह की नमाज़ पढ़ी। आज रोज़े (उपवास) का पहला दिन है।
रमज़ान इस्लामिक कैलेण्डर का नवां महीना होता है और रमज़ान के 30 रोज़े पूरे होने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रमज़ान का पवित्र महीना आरंभ होने पर लोगों को बधाई दी है। उपराष्ट्रपति नायडू ने एक ट्वीट में कहा रमज़ान का महीना ईश्वर में आस्था, जीवन में पवित्रता और गरीबों के प्रति करुणा का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रमजान लोगों के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान का पवित्र महीना शुरू होने पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट संदेश में आशा व्यक्त की कि रमजान का यह महीना लोगों को गरीबों की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही यह हमारे समाज में शांति, सद्भाव और करुणा की भावना को बढ़ाएगा।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment