Categories: News-Headlines

बांग्लादेश आर्थिक क्षेत्र प्राधिकरण, भारत की अडानी पोर्ट्स और एस.ई.जेड के बीच बंगलादेश में भारतीय आर्थिक क्षेत्र बनाने का समझौता

बांग्लादेश आर्थिक क्षेत्र प्राधिकरण ने भारतीय कंपनी अडानी पोर्ट्स और एस.ई.जेड लिमिटेड के साथ मिलकर चटोग्राम के मीरसराय में बंगबंधु शेख मुजीब शिल्‍प नगर में भारतीय आर्थिक क्षेत्र बनाने के समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं। यह आर्थिक क्षेत्र बांग्लादेश में भारतीय निवेशकों को सुविधाएं उपलब्‍ध कराएगा। भारतीय आर्थिक क्षेत्र का निर्माण 857 एकड क्षेत्र में 964 करोड टका की अनुमानित लागत से किया जाएगा। इसके लिए भारत 11 करोड 50 लाख अमेरिकी डॉलर का ऋण उपलब्‍ध कराएगा। बांग्लादेश में अंतर सरकारी सहयोग से बनाए जा रहे आर्थिक क्षेत्रों में जापान के आर्थिक क्षेत्र के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा भारतीय आर्थिक क्षेत्र होगा। बांग्लादेश में भारतीय उच्‍चायोग ने ट्वीट संदेश में बताया कि इस समझौते से भारतीय आर्थिक क्षेत्र के आधुनिकतम बुनियादी ढांचे का विकास शुरू हो जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

5 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.