Categories: News-Headlines

रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने चंडीगढ़ में पश्चिमी कमान मुख्यालय, एनसीसी समूह मुख्यालय और टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लैब का दौरा किया

रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने 12 फरवरी 2024 को चंडीमंदिर में पश्चिमी कमान मुख्यालय का दौरा किया। उन्हें पश्चिमी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार द्वारा संचालन एवं सुरक्षा से जुड़ी स्थिति और प्रशासनिक पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई। अजय भट्ट ने 474 इंजीनियर ब्रिगेड का भी दौरा किया, जहां उन्हें खड़गा सैपर्स की संचालन संबंधी क्षमताओं और तत्परता के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियों का अवलोकन किया और बाद में जीरकपुर एवं चंडीमंदिर, दोनों सैन्य स्टेशनों के सैनिकों के साथ बातचीत की।

अजय भट्ट ने पश्चिमी कमान द्वारा मोहाली में पुनर्वास केंद्र और पंचकुला में वरिष्ठ पूर्व सैनिक गृह को संचालित करने की सराहनीय सेवा की प्रशंसा की। उन्होंने संचालनात्मक तैयारियों एवं सैनिकों के उच्च मनोबल की सराहना की और उन्हें उसी जोश एवं उत्साह के साथ राष्ट्र की सेवा तथा रक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

इससे पहले, रक्षा राज्यमंत्री ने चंडीगढ़ स्थित एनसीसी समूह मुख्यालय का दौरा किया। उन्होंने औपचारिक गार्ड का निरीक्षण किया और एनसीसी कैडेटों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम देखा। इस अवसर पर बोलते हुए, उन्होंने एनसीसी कैडेटों को जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने और अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने वहां एकत्र 250 कैडेटों के साथ एक एनसीसी कैडेट के रूप में अपना अनुभव साझा किया।

बाद में, रक्षा राज्यमंत्री ने चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लेबोरेटरी (टीबीआरएल) का भी दौरा किया और वहां चल रहे अनुसंधान एवं परियोजनाओं का जायजा लिया। टीबीआरएल आयुध अध्ययन के क्षेत्र में प्रमुख डीआरडीओ प्रयोगशालाओं में से एक है, जो उच्च क्षमता वाले विस्फोटक, डेटोनिक्स और शॉक वेव्स के क्षेत्र में बुनियादी एवं व्यावहारिक अनुसंधान करती है। यह नए हथियारों के लिए डेटा एवं डिज़ाइन संबंधी मानक विकसित करने के साथ-साथ गोला-बारूद के अंतिम प्रभावों का आकलन करने के कार्य में भी संलग्न है।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

14 seconds ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

36 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

24 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.