रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 26-28 नवंबर, 2022 को भारत यात्रा पर आ रहे फ्रांसीसी गणराज्य के सशस्त्र बल मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के साथ चौथी भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे। यात्रा पर आने वाले फ्रांस के मंत्री विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से भी मुलाक़ात करेंगे। फ्रांस के सशस्त्र बल मंत्री के रूप में सेबेस्टियन लेकोर्नू की यह पहली भारत यात्रा है। उनका कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान मुख्यालय का दौरा करने और भारत के पहले स्वदेशी विमान वाहक आईएनएस विक्रांत को देखने का भी कार्यक्रम है।
भारत और फ्रांस के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। वर्ष 1998 में दोनों देशों ने करीबी और बढ़ते द्विपक्षीय संबंध के अलावा अनेक अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपने वैचारिक मेलमिलाप के मद्देनज़र रणनीतिक साझेदारी की। भारत और फ्रांस रक्षा एवं आयुध क्षेत्र में भागीदार हैं, जो दोनों देशों के बीच अनेक प्रकार के औद्योगिक सहयोग के ज़रिए भारत की रक्षा क्षेत्र में रणनीतिक स्वायत्तता प्राप्त करने की नीति में योगदान दे रहा है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment