भारतीय नौसेना के जहाजों शिवालिक एवं कामोर्ता ने 21 से 23 नवंबर 2022 तक बुसान में अपने प्रवास के दौरान आरओके नौसेना के साथ कई गतिविधियों में भाग लिया, जिनमें आधिकारिक और सामाजिक बातचीत, क्रॉस-डेक दौरे और खेल कार्यक्रम शामिल थे। भारतीय नौसेना के दोनों पोतों के कमांडिंग अधिकारियों ने रिपब्लिक ऑफ कोरिया फ्लीट के कमांडर वाइस एडमिरल कांग डोंग हुन से भी मुलाकात की, जिन्होंने भारतीय नौसेना के युद्धपोतों का स्वागत किया और भारतीय नौसेना तथा आरओके नौसेना के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। वाइस एडमिरल कांग ने आईएनएस शिवालिक का दौरा किया और आरओके में भारत के राजदूत अमित कुमार के साथ बातचीत की।
बुसान से प्रस्थान पर शिवालिक और कामोर्ता ने आरओके नेवी शिप नो जोक बोंग के साथ एक समुद्री साझेदारी अभ्यास किया। इस अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं के बीच घनिष्ठ मैत्री और बढ़ती हुई अंतःक्रियाशीलता को दर्शाया।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment