Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू से टेलीफोन पर बातचीत की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू के अनुरोध पर उनसे टेलीफोन पर बातचीत की। उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और यूक्रेन में बिगड़ती स्थिति पर विचार विमर्श किया। सर्गेई शोइगू ने राजनाथ सिंह को यूक्रेन में उभरती स्थिति और डर्टी बम के इस्तेमाल से संभावित उकसावे की चिंताओं पर बातचीत की। डर्टी बम एक रेडियोलॉजीकल हथियार है, जिसमें रेडियोएक्टिव सामग्री का इस्‍तेमाल परम्परागत विस्फोटकों के साथ किया जाता है।

राजनाथ सिंह ने संघर्ष को जल्‍द समाप्त करने के लिए बातचीत और राजनयिक तरीके अपनाने की आवश्यकता की भारत की राय को दोहराया। उन्होंने कहा कि किसी भी पक्ष को परमाणु विकल्प के बारे में नहीं सोचना चाहिए, क्योंकि परमाणु या रेडियोलॉजिकल हथियारों का इस्तेमाल मानवता के मूल सिद्वांतों के खिलाफ है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

8 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.