Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस पर राष्‍ट्रीय युद्ध स्‍मारक में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 26 जुलाई, 2021 को नई दिल्‍ली में कारगिल विजय दिवस की 22वीं जयंती पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री ने बहादुर शहीदों के सम्‍मान में पुष्‍पांजलि अर्पित की, जिन्‍होंने 1999 में ‘ऑपरेशन विजय’, जिसे कारगिल युद्ध के नाम से भी जाना जाता है, में भारत की विजय के दौरान राष्‍ट्र की सेवा में अपनी सर्वोच्‍च आहुति दी थी।

राजनाथ सिंह ने राष्‍ट्रीय युद्ध स्‍मारक में आगंतुक पुस्तिका में अपने संदेश में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों की बहादुरी का स्‍मरण किया और कहा कि राष्‍ट्र भारतीय सशस्‍त्र बलों के बहादुर नायकों द्वारा किया गया बलिदान कभी नहीं भूलेगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि कृतज्ञ राष्‍ट्र हमेशा उनके साहस का ऋणी रहेगा और उनके आदर्शों का अनुसरण करता रहेगा।

रक्षा मंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि वीर जवानों की सर्वोच्‍च आहुति आने वाली पीढि़यों को प्रेरित करेगी।

On the occasion of #KargilVijayDiwas2021, I visited the National War Memorial in New Delhi and paid tributes to those brave soldiers who fought valiantly and laid down their lives for the nation.

Their supreme sacrifice will always be remembered and inspire coming generations. pic.twitter.com/Vt2UWlnuxv

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 26, 2021

राजनाथ सिंह ने ट्वीट में एक वीडियो संदेश भी साझा किया, जिसमें उन्‍होंने बहादुर भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान को नमन किया।

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मैं भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन करता हूँ। pic.twitter.com/vAzQJ7dLEV

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 26, 2021

रक्षा राज्‍य मंत्री अजय भट्ट, चीफ ऑफ एयर स्‍टाफ एयर चीफ मार्शल आर. के. एस. भदौरिया, चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ जनरल एम. एम. नरवाणे, रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार त‍था चेयरमैन चीफ ऑफ स्‍टाफ कमेटी (सीआईएससी) के चीफ ऑफ इन्टिग्रेटेड डिफेंस स्‍टाफ वाइस एडमिरल अतुल कुमार जैन ने भी इस अवसर पर राष्‍ट्रीय युद्ध स्‍मारक में बहादुर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रक्षा मंत्रालय के कई वरिष्‍ठ सिविल तथा सैन्‍य अधिकारी भी उपस्थित थे।

कारगिल युद्ध के दौरान, भारतीय सेना के बहादुर जवानों ने, भारतीय वायुसेना की मदद से कठिन बाधाओं, दुर्गम क्षेत्रों तथा विषम मौसम से लड़कर शत्रु के विरूद्ध जीत हासिल की थी, जिसने ऊपर की चोटियों पर कब्‍ज़ कर लिया था। इस महत्‍वपूर्ण अवसर पर, गौरान्वित राष्‍ट्र देशभर में विभिन्‍न आयोजनों के माध्‍यम से शहीद वीरों को यादकर विजय का जश्‍न मना रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

38 minutes ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

1 hour ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

3 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

4 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

5 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.