भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा कल 43.51 करोड़ के अहम स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 8 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक 52,95,458 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 43,51,96,001 खुराक लगा दी गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीकों की 18,99,874 खुराक लगाई गई हैं।
कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति और उसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। महामारी की शुरुआत से अभी तक संक्रमित लोगों में से 3,05,79,106 लोग पहले ही कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 35,968 लोग ठीक हो गए। इस प्रकार ठीक होने की दर 97.35प्रतिशत के स्तर पर है, जिससे लगातार बढ़ोतरी के रुझान का पता चलता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में दैनिक नए मामले 39,361 दर्ज किए गए। लगातार 29दिनों से दैनिक नए मामले 50,000 के स्तर से नीचे बने हुए हैं। यह केन्द्र और राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किए गए निरंतर और सहयोगपूर्ण प्रयासों का परिणाम है। भारत के सक्रिय मामले 4,11,189के स्तर पर बने हुए हैं और अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1.31 प्रतिशत है।
देश भर में परीक्षण क्षमता में खासी बढ़ोतरी के साथ, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 11,54,444परीक्षण कराए गए। भारत में अभी तक कुल 45.74 करोड़ (45,74,44,011) परीक्षण हो चुके हैं। जहां एक तरफ देश में परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी हुई है, वहीं मामलों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी में गिरावट देखने को मिली है। वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.31 प्रतिशत के स्तर पर है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.41प्रतिशत रही। लगातार 34 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है, और यह पिछले लगातार 49दिनों से 5 प्रतिशत से कम है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment