रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने दो यूरोपीय देशों के दौरे के समापन से पहले 11 अक्टूबर, 2023 की देर रात पेरिस में फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के साथ पांचवीं वार्षिक रक्षा वार्ता का आयोजन किया। दोनों मंत्रियों ने रक्षा क्षेत्र में औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर देने के साथ क्षेत्रीय स्थिति के आकलन से लेकर दोनों देशों के बीच चल रहे सैन्य अभ्यासों जैसे कई विषयों पर चर्चा की।
मंत्रियों ने मौजूदा रक्षा परियोजनाओं की समीक्षा की और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने अंतरिक्ष, साइबर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में संभावित सहयोग पर भी चर्चा की। इस बैठक से पहले फ्रांसीसी रक्षा मंत्रालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इससे पहले दिन में, राजनाथ सिंह ने पेरिस के पास गेनेविलियर्स में सफरान इंजन डिवीजन के अनुसंधान एवं विकास केंद्र का दौरा किया और एयरो-इंजन प्रौद्योगिकी में नवीनतम विकास के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने भारत के साथ सहयोग की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए शीर्ष फ्रांसीसी रक्षा कंपनियों के सीईओ से भी मुलाकात की। राजनाथ सिंह ने भारत में सह-विकास और सह-उत्पादन के लाभों पर भी प्रकाश डाला, जिसमें अन्य देशों को निर्यात करने की संभावनाएं भी शामिल हैं। उन्होंने भारतीय बाजार के बड़े, कुशल मानव संसाधन आधार, विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और एक मजबूत कानूनी व्यवस्था जैसे अंतर्निहित लाभों को रेखांकित किया। रक्षा मंत्री ने 10 अक्टूबर, 2023 को पेरिस पहुंचने के बाद, वहां पर भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की।
अपने दो यूरोपीय देशों के दौरे के पहले चरण में, राजनाथ सिंह ने रोम में इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो के साथ बातचीत की। सुरक्षा और रक्षा नीति, अनुसंधान एवं विकास, सैन्य क्षेत्र में शिक्षा, समुद्री क्षेत्र संबंधी जागरूकता, रक्षा क्षेत्र से जुड़ी जानकारी साझा करना और औद्योगिक सहयोग, संयुक्त उद्यम की स्थापना, सह-विकास, सह-उत्पादन जैसे विभिन्न रक्षा क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए वार्ता के बाद रक्षा क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने रोम में इतालवी रक्षा कंपनियों के सीईओ और अन्य शीर्ष उद्योग के प्रमुखों से भी मुलाकात की।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment