प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 अक्टूबर 2023 को सुबह लगभग 11 बजे नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में 9वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) का उद्घाटन करेंगे। इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी जी20 की भारत की अध्यक्षता के विस्तृत फ्रेमवर्क के तहत भारत की संसद द्वारा की जा रही है।
जी20 की भारत की अध्यक्षता के विषय के अनुरूप, 9वें पी20 शिखर सम्मेलन का विषय “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए संसद” है। इस कार्यक्रम में जी20 के सदस्य देशों एवं आमंत्रित देशों की संसदों के अध्यक्ष भाग लेंगे। 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में आयोजित जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी संघ के जी20 का सदस्य बनने के बाद अफ्रीका के सभी देशों की संसद पहली बार पी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेगी।
इस पी20 शिखर सम्मेलन के दौरान होने वाले विषयगत सत्र निम्नलिखित चार विषयों पर केन्द्रित होंगे – सार्वजनिक डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से लोगों के जीवन में बदलाव; महिलाओं के नेतृत्व में विकास; एसडीजी में तेजी; और सतत ऊर्जा बदलाव।
प्रकृति के साथ सामंजस्य में हरित एवं टिकाऊ भविष्य की दिशा में पहल के बारे में विचार-विमर्श करने हेतु 12 अक्टूबर 2023 को लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) पर शिखर सम्मेलन-पूर्व संसदीय फोरम का भी आयोजन किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment