रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य 2025 तक 35 हजार करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात लक्ष्य हासिल करना है। उन्होंने कहा कि रक्षा विनिर्माण एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है और इसमें आत्मनिर्भरता का लक्ष्य हासिल करना आवश्यक है। रक्षा मंत्री ने आज नई दिल्ली में एक बैठक में आयुध निर्माण बोर्ड की सात रक्षा कंपनियों के कामकाज की समीक्षा की। इन कंपनियों का परिचालन पिछले वर्ष पहली अक्तूबर से शुरू किया गया था।
रक्षा मंत्री ने सातों कंपनियों के अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि आयुध निर्माण बोर्ड का निगमीकरण देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सुधार का बड़ा कदम है। उन्होंने इन कम्पनियों की सराहना करते हुए कहा कि ये पूर्ण स्वायत्तता, दक्षता और उत्तरदायित्व के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रही हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि इन कंपनियों को 2021-22 और 2022-23 के दौरान आधुनिकीकरण के लिए शेयर के रूप में दो हजार 9 सौ 53 करोड़ रूपये की राशि जारी की गई। राजनाथ सिंह ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2025 तक एयरोस्पेस तथा रक्षा वस्तुओं और सेवाओं में एक लाख 75 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य रखा है।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment