रक्षा मंत्रालय ने 2,890 करोड़ रुपये की लागत से भारतीय नौसेना के लिए संबंधित उपकरणों सहित 25 डोर्नियर विमानों के ‘मिड लाइफ अपग्रेड (एमएलयू)’ के लिए 15 मार्च, 2024 को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
डोर्नियर विमान के ‘एमएलयू’ में अत्याधुनिक एवियोनिक्स सिस्टम और प्राइमरी रोल सेंसर को शामिल करने के लिए इसका अपग्रेड करना शामिल है। इस अपग्रेड या उन्नयन से भारतीय नौसेना के डोर्नियर विमान की परिचालन क्षमता काफी अधिक बढ़ जाएगी जिससे समुद्र की निगरानी, तटों की निगरानी, इलेक्ट्रॉनिक खुफिया और समुद्री सुरक्षा करने वाले बुनियादी कार्य भी पूरे किए जा सकेंगे। इसके अलावा, यह अपग्रेड हो जाने पर भारतीय नौसेना के डोर्नियर विमान खोज और बचाव कार्य, चिकित्सा/हताहतों की निकासी और संचार संपर्क जैसे अन्य कार्य भी पूरे कर सकेंगे।
25 डोर्नियर विमानों के मिड लाइफ अपग्रेड (एमएलयू) से इसके 6.5 साल की कार्यान्वयन अवधि के दौरान रोजगार के रूप में 1.8 लाख मानव दिवस सृजित होने की संभावना है। स्वदेश में होने वाले इस अपग्रेड या उन्नयन में स्वदेशी स्रोतों की ओर से प्रमुख प्रणालियों और उपकरणों की आपूर्ति होना शामिल है, अत: इससे भारत सरकार की ‘मेक-इन-इंडिया’ पहल के अनुरूप रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भरता’ में व्यापक योगदान होगा।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment