विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि यूक्रेन संघर्ष पर भारत का स्पष्ट रूख है कि संघर्ष तुरंत बंद होना चाहिए और कूटनीति और वार्ता के जरिये समस्या का समाधान निकाला जाना चाहिए। आज नई दिल्ली में विदेश नीति सम्मेलन – रायसीना संवाद को संबोधित करते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है। एक प्रश्न के उत्तर में विदेश मंत्री ने कहा कि एशिया कई तरह की चुनौतियों से जूझ रहा है जिसका असर चुनी हुई सरकारों पर पडता है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में एक साल से भी कम समय में समूचे देशवासियों के अधिकारों का हनन किया गया। डॉक्टर जयशंकर ने सभी से विश्वास और हितों के बीच संतुलन बनाये रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों की अलग-अलग प्राथमिकताएं हैं और कई मुद्दे ऐसे हैं जिनका दुनिया के अन्य हिस्सों पर समान रूप से प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान, यूक्रेन और दुनिया के शक्तिशाली देशों के बीच चल रही प्रतिद्वंद्विता तथा कोविड के दुष्परिणामों का असर लोगों के दैनिक जीवन पर पड रहा है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment