Categories: News-Headlines

यूक्रेन संकट पर संयुक्त राष्ट्र महासभा का आपात सत्र बुलाने के मुद्दे पर सुरक्षा परिषद में हुए मतदान में भारत ने हिस्‍सा नहीं लिया

यूक्रेन में रूस के सैन्‍य अभियान पर चर्चा के लिए आज रात संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा की आपात बैठक होगी। महासभा के अध्‍यक्ष अब्‍दुल्‍ला शाहिद न्‍यूयॉर्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय में इस बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे। बैठक में, यूक्रेन के संबंध में सुरक्षा परिषद के संकल्‍प पर चर्चा होगी। शुक्रवार को रूस ने इस संकल्‍प पर वीटो का प्रयोग किया था।

सुरक्षा परिषद में कल रात इस बात पर सहमति बनी कि आज संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा की विशेष आपात बैठक बुलायी जाये। भारत के अलावा चीन और संयुक्‍त अरब अमारात ने परिषद में प्रस्‍ताव पर मतदान में हिस्‍सा नहीं लिया। रूस ने इस प्रस्‍ताव के खिलाफ मतदान किया जबकि सुरक्षा परिषद के 11 सदस्‍य देश इसके पक्ष में रहे। इस मतदान में वीटो के प्रयोग की अनुमति नही थी और यह संकल्‍प पारित हो गया।

मतदान से अनुपस्थित रहने पर भारत ने कहा कि यह खेद की बात है कि यूक्रेन मुद्दे पर सुरक्षा परिषद की पिछली बैठक के बाद से यूक्रेन में स्थिति बदतर हो गई है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरूमूर्ति ने कहा कि हिंसा तुरंत रोके जाने और शत्रुतापूर्ण व्‍यवहार तुरंत बंद किये जाने की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने कहा कि कूटनयिक मार्ग और बातचीत से ही समस्‍या का समाधान निकल सकता है। टी.एस. तिरूमूर्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के शीर्ष नेतृत्‍व के साथ हाल की बातचीत में इस पर बल दिया है। उन्‍होंने कहा कि समग्र परिस्थितियों को देखते हुए ही भारत ने सुरक्षा परिषद में मतदान से अनुपस्थित रहने का निर्णय लिया।

यूरोपीय संघ और कनाडा ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वे अपना हवाई क्षेत्र रूसी विमानों के लिए बंद कर देंगे। यूरोपीय संघ की अध्‍यक्ष वोजुला फॉन डेर लायन ने कहा है कि संघ प्राइवेट जेट सहित रूस के स्‍वामित्‍व वाले और नियंत्रण वाले विमानों के अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगायेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

15 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.