Categories: News-Headlines

यूक्रेन संकट: गो फर्स्ट का विमान बुडापेस्ट से 177 भारतीयों को लेकर नयी दिल्ली पहुंचा

निजी विमानन कंपनी गो फर्स्ट का एक विमान हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से 177 भारतीयों को लेकर शुक्रवार को नयी दिल्ली पहुंचा। ये सभी भारतीय नागरिक युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे हुए थे।

एयरलाइन कंपनी का कहना है कि यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत 10 मार्च तक प्रत्येक दिन दो उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

एयरलाइन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक गो फर्स्ट के विमान ने 177 यात्रियों के साथ बुडापेस्ट से बृहस्पतिवार को स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजकर 58 मिनट पर उड़ान भरी और शुक्रवार को पूर्वाह्न नौ बजकर 20 मिनट पर नयी दिल्ली पहुंच गया।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौशिक खोना ने कहा, “यह एक बड़ा मानवीय संकट है। गो फर्स्ट फंसे हुए भारतीयों को स्वदेश वापस लाने और उन्हें उनके प्रियजनों से मिलवाने में मदद करने के लिए और उड़ानों का संचालन करेगा।”

एयरलाइन ने कहा कि वह विदेश मंत्रालय की आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त उड़ानें प्रदान करने का भी प्रयास करेगी।

गौरतलब है कि यूक्रेन का हवाई क्षेत्र 24 फरवरी को ही बंद कर दिया गया था। इसके बाद यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया, हंगरी और पोलैंड से विशेष उड़ानों के जरिए फंसे हुए भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

17 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.