Categories: News-Headlines

यूक्रेन में रूस की भारी गोलीबारी से छह लोगों की मौत, आठ अन्‍य घायल

यूक्रेन में युद्धग्रस्‍त बखमुत के निकट पूर्वी क्षेत्र के औद्योगिक शहर कोस्‍तयांतिनिवका में रूस की ओर से भारी गोलीबारी में कम से कम छह लोगों की मृत्‍यु हो गई और आठ अन्‍य घायल हो गए। यूक्रेन के एक अधिकारी ने बताया कि रूसी मिसाइलों और रॉकेट के हमलों में 16 अपार्टमेंट ब्‍लॉक और एक नर्सरी स्‍कूल सहित कई भवनों को नुकसान हुआ। उन्‍होंने कहा कि रूस ने कोस्‍तयांतिनिवका पर जमीन से हवा में मार करने वाली एस-300 मिसाइलों और यूरागान रॉकेटों से हमला किया। यह शहर क्रामातोर्स्‍क और स्‍लोव्‍यान्‍सक के निकट है। इस पर कब्‍जे के लिए रूस पूरा जोर लगा रहा है।

इस बीच, रूस के कब्‍जे वाले मेलितोपोल शहर में भी जोरदार विस्‍फोट हुए। शहर के मेयर इवान फेदोरोव ने कहा कि विस्‍फोटों के जरिए वहां रेल डिपो को निशाना बनाया गया। मेलितोपोल पर बार-बार यूक्रेन की ओर से मिसाइल हमले किए जाते रहे हैं क्‍योंकि यह रूसी सेना के परिवहन का केन्‍द्र है। वहीं बखमुत के इर्द-गिर्द भी झड़पें जारी हैं। यह शहर विगत कई महीनों से युद्ध का केन्‍द्र बना हुआ है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

14 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

14 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.