अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने मंगलवार को घोषणा की कि वह यूक्रेन को उच्च तकनीक वाली मध्यम दूरी की रॉकेट प्रणालियां भेजेगा। यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रूस की बढ़ती पकड़ को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे देश के नेता लगातार इसकी मांग कर रहे हैं।
प्रशासन के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया कि यूक्रेन की सुरक्षा सहायता के लिए जारी की गई 70 करोड़ डॉलर की नई किस्त के तहत ये रॉकेट प्रणालियां दी जा रही हैं, इनमें हेलीकॉप्टर, जेवलिन टैंक रोधी हथियार प्रणाली, सामरिक वाहन, कलपुर्जे आदि शामिल हैं।
अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को इस संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
इससे पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को कहा था कि उनकी यूक्रेन में लंबी दूरी की रॉकेट प्रणाली भेजने की कोई योजना नहीं है।
राष्ट्रपति बाइडन ने सोमवार को व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से कहा था, ‘‘हम रूस को निशाना बनाने वाली रॉकेट प्रणाली यूक्रेन नहीं भेज रहे हैं।’’
राष्ट्रपति बाइडन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रूस की सुरक्षा परिषद के उप-प्रमुख दमित्री मेदवेदेव ने कहा था कि यह एक ‘‘सही’’ फैसला है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment