Categories: News-Headlines

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अयोध्‍या में निर्माणाधीन राम मन्दिर के गर्भ गृह की आधारशिला रखी

उत्‍तरप्रदेश में अयोध्‍या में निर्माणाधीन राम मन्दिर के गर्भ गृह का निर्माण कार्य मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा आधारशिला रखने के साथ शुरू हो गया है। देशभर से आये संत इस अवसर पर उपस्थित थे। शिला पूजन का सजीव प्रसारण किया गया। तराशी हुई पहली शिला को योगी आदित्‍यनाथ ने अभिजीत मुहूर्त में ठीक 11 बजकर 15 मिनट पर स्‍थापित किया।

मन्दिर निर्माण का प्रभार संभाल रहे श्रीराम जन्‍म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्‍यास ने बताया है कि गर्भ गृह के लिए राजस्‍थान की मकराना की पहाडि़यों का सफेद संगमरमर इस्‍तेमाल किया जायेगा। इन्‍हें तराशने का काम दो वर्कशॉप में किया जा रहा है। अयोध्‍या के लोगों के लिए यह बहुत बडा दिन है और इसे बडे स्‍तर पर मनाने की योजना है। वहां सभी मन्दिरों को सजाया गया है और शाम में मिट्टी के दीये जलाये जायेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वर्ष 2020 में पांच अगस्‍त को मन्दिर निर्माण के लिए भूमि पूजन में हिस्‍सा लिया था, जिसके बाद मन्दिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

3 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

3 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.