यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका से तुरंत सहायता न मिलने पर यूक्रेन को अपना और अधिक भू-भाग गंवाना पड़ सकता है। राष्ट्रपति जे़लेंस्की ने अमेरिकी कांग्रेस से कई अरब डॉलर के सहायता पैकेज का अनुरोध किया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडेन 95 अरब डॉलर की अन्तर्राष्ट्रीय सहायता संसद से पारित कराने के लिए प्रयासरत हैं जिसमें साठ अरब डॉलर की सहायता यूक्रेन के लिए है। अमेरिकी संसद के उच्च सदन- सीनेट में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जा चुकी है लेकिन संसद के निचले सदन-हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में अभी यह पारित नहीं हो सका है।
राष्ट्रपति जे़लेंस्की का कहना है कि यूक्रेन को सहायता मिलने में देरी से यूक्रेन को अपने प्रमुख शहर गंवाने पड सकते हैं।
पूर्वी यूक्रेन का काफी बड़ा हिस्सा अब रूसी सेना के नियंत्रण में है। रूस ने दो वर्ष पूर्व यूक्रेन के खिलाफ विशेष अभियान की शुरुआत की थी।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment