मौसम विभाग शिमला ने हिमाचल प्रदेश में 21 अगस्त तक तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम विभाग ने लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर बाकी 10 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। 21 अगस्त को चंबा और मंडी जिलों में अचानक बाढ़ की भी चेतावनी दी गई है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने, पर्यटकों से नदी-नालों के किनारे न जाने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की यात्रा न करने का आग्रह किया गया है।
वहीं, मंडी में एनटीपीसी के कोल बांध में रविवार देर शाम 10 लोग फंस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी। प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया है। गौरतलब है कि राज्य में भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन के कारण 3 सौ 41 लोगों ने अपनी जान गंवाई है जबकि 3 सौ 27 घायल हुए हैं और 38 लोग अभी भी लापता हैं, वहीं 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की मौद्रिक क्षति का अनुमान लगाया गया है।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment