Categories: News-Headlines

मौसम विभाग ने केरल में अगले सात दिनों तक तेज बारिश जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

केरल एवं माहे में 19-22 मई 2024 के दौरान कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा (>204.5 मिलीमीटर) और 23 मई 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने की संभावना है।

केरल में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्‍य में अगले सात दिनों तक बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पथनमथिट्टा, अलपुझा, कोट्टायम और इडुक्‍की जिलों में अगले तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। तिरूवनंतपुरम, कोल्‍लम और एर्नाकुलम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि शेष सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तेज बारिश के कारण जिला मुख्‍यालयों में नियंत्रण कक्ष खोले गए हैं। राज्‍य में खनन गतिविधियां रोक दी गई हैं। पहाडी क्षेत्रों में अचानक बाढ आने और भूस्‍खलन के जोखिम के कारण वहां के निवासियों को आवश्‍यकतानुसार सुरक्षित स्‍थानों पर जाने की सलाह दी गई है। इन क्षेत्रों में रात की यात्रा और पर्यटन गतिविधियां भी रोक दी गई हैं। तेज हवाओं और खराब मौसम की आशंका के कारण केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के मछुआरों को समुद्र में नही जाने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

26 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.