मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 36 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।
भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर राज्य परिचालन केंद्र ने सभी जिला प्रशासनों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, चंपावत, नैनीताल, बागेश्वर और पौडी में बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज कक्षा एक से बारहवीं तक के सभी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की है।
उधर, भूस्खलन के कारण चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छिनका, मैठाना, नन्दप्रयाग और पागलनाना के पास अवरूध हो गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। राज्य में करीब 200 ग्रामीण सड़कें भी आवाजाही के लिए बाधित हैं, जिनको खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य आपदा प्रचालन केन्द्र के अनुसार राज्य में प्राकृतिक आपदा से अब तक 84 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 18 अन्य लापता हैं।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment